Type Here to Get Search Results !

Tum Hi Ho - A Sad Painful Love Story

Tum Hi Ho - A Sad Painful Love Story


Tum Hi Ho - A Sad Painful Love Story
Tum Hi Ho - A Sad Painful Love Story

Tum Hi Ho यह कहानी एक Sad Painful Love Story से प्रेरित है, जहां आप एक लड़के द्वारा लड़की से प्रेम की गई गहराई को महसूस कर पाएंगे साथ ही लड़की द्वारा दिए गए धोखे और प्यार को भी एहसास करेंगे। यह Sad Painful Love Story थोड़ा लम्बा हो सकता है दोस्तों क्योंकि यह Painful Love Story एक सच्ची घटना पे आधारित कर लिखी गई। आशा करता हूं आप सभी को ये Sad Painful Love Story अच्छी लगेगी।



Tum Hi Ho - A Sad Painful Love Story:

Tum Hi Ho - A Sad Painful Love: 6 साल पहले की बात है एक लड़का था अपने घर से दूर रहकर पढ़ाई करता था और उस लड़के का सपना था कि वह एक दिन ऐसा काम करें कि लोग उसे याद रखें और खुद की एक पहचान बनाना चाहता था। वह सिर्फ पैसा ही नहीं बल्कि वह नाम कमाना चाहता था, वह गरीब और बेसहाय अकेले लोगों की help करना चाहता था। एक दिन उस लड़के को facebook पर एक लड़की की friend request आई लड़का उस लड़की को जानता तो नहीं था लेकिन फिर भी उसने उस लड़की की friend request except कर ली फिर दोनों facebook पर chatting करने लगे। जैसा की आप सभी जानते ही होंगे की उस टाइम facebook पर fake accounts बहुत ज्यादा हुआ करते थे। लड़का उस लड़की को जानता भी नहीं था लड़की दूसरे state से थी और लड़का दूसरे state से, लड़के को लग रहा था कि यह कोई लड़की नहीं कोई लड़का है, अर्थात उस लड़के को लगा की यह शायद कोइ fake account है तभी लड़का उस लड़की को कहता है, मुझे लग रहा है कि तुम लड़की नहीं लड़का हो अगर तुम सच में लड़की हो तो मुझे call करो मुझे तुम्हारी voice सुननी है लड़की ने कहा मैं नहीं कर सकती फिर ऐसे ही कुछ दिन बीत गए। एक दिन अचानक लड़की ने लड़के के पास फोन किया 

लड़का ने फोन उठाया: और पूछा कौन? 

तो लड़की ने कहा: पहचानो मैं कौन बोल रही हूं?

लड़का ने कहा: नहीं पहचान रहा आप बताओ आप कौन हो? 

लड़की ने कहा: तुम्हें मेरी voice सुननी थी ना पता चल गया ना मैं लड़की हूं? 

लड़का: अच्छा तुम हो यार मैं तो तुम्हें लड़का समझ रहा था लेकिन तुम तो लड़की हो फिर उन दोनों की थोड़ी सी बात हुई लड़की ने फोन काट दिया।

फिर दोनों facebook पर chatting करते थे कभी कभी लड़की लड़के को फोन भी करती थी कुछ दिन ऐसे ही बीत गए अब लड़का लड़की को लाइक करने लगा था लेकिन दोनों की फोन पर बात ही हो रही थी कि लड़की ने कहा अगर तुम्हें कुछ कहना हो तो कह दो मेरे पास फोन नहीं है तो अब हम बात नहीं कर पाएंगे तो अगर तुम्हारे दिल में कुछ हो तो कह दो। तब लड़के ने बिना कुछ सोचे लड़की को प्रपोज कर देता है कहता मैं तुम्हें पसंद करता हूं तुम्हें लाइक करता हूं इधर लड़की भी लड़के को लाइक करती थी। लड़की ने कहा सच बोल रहे हो लड़के ने कहा हां मैं तुम्हें पसंद करता हूं लड़की कहती है अच्छा तुम्हें पता है मैं भी तुम्हें लाइक करती हूं लड़की ने तो लड़के की photos facebook पर देखी थी लेकिन लड़के ने लड़की को नहीं देखा था ऐसे ही सालों तक दोनों की बातें होती रही। अब दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करने लगे थे। 

Also Read: Dream Girl - A Love Story Where Dream Comes True

लड़की औरों से अलग थी उसे किसी अजनबी से कोई मतलब नहीं होता था। अपनी मम्मी और उस लड़के के सिवा और किसी से बात नहीं करती थी लड़की की अपने पापा से नहीं बनती थी वह अक्सर लड़की को डांटते रहते थे। इसलिए लड़की को अकेले ही रहना पसंद था उसका नेचर ही ऐसा था लड़के को भी ऐसे ही लड़की चाहिए थी जो simple हो दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करने लगे थे। लेकिन कभी-कभी दोनों की लड़ाई भी हो जाती थी लड़की जब कोई गलती करती तो लड़का उसे डांट देता लड़की चुप हो जाती और रोने लगती फिर लड़का सब भूल कर उस को मनाता था। लड़का लड़की की आंखों में आंसू नहीं देख सकता था लड़की जब भी रोती थी लड़का उसे प्यार से मनाता था फिर लड़की से हमेशा एक ही बात कहता था अगर मेरी वजह से कभी तुम्हारी आंखों में आंसू आए और तुम्हें कभी मुझसे दूर जाना हो मुझसे दूर जाने से अगर तुम्हें खुशी मिलती हो तो तुम चली जाना मुझे छोड़ के तुम्हारी खुशी के लिए मैं तुमसे दूर हो जाऊंगा तुम्हारी खुशी से बढ़कर मेरे लिए कुछ भी नहीं और तब लड़की कहती थी मुझे तुम्हारे साथ रहना तुम से कभी दूर नहीं जाना ऐसे ही लगभग 1 साल बीत गया। 

और वक्त के साथ लड़की भी बदलने लगी थी जो काम वह कभी नहीं करती थी वह करने लगी थी औरों से बात करना झूठ बोलना बातें छुपाना सब करने लगी थी लड़के को यह सब पसंद नहीं था लड़का कहता था कभी मुझसे झूठ मत बोलना जब कोई झूठ बोलता है तो धोखे जैसा लगता है तो तुम कभी झूठ मत बोलना लेकिन लड़की अब चेंज हो रही थी उसे परवाह नहीं था कि लड़के को बुरा लगता है। लड़की जब किसी अनजान लड़के से बात करती हो लड़के के पूछने पर झूठ बोल देती थी तो लड़के को अच्छा नहीं लगता था। 

वह लड़की से बहुत प्यार करता था वह लड़की को खोना नहीं चाहता था लड़के को डर था कि कोई उससे उस लड़की को छीन ना ले उसे डर सताने लगा था। लड़के के लिए लड़की से बढ़कर कुछ नहीं था वह लड़की के साथ पूरी जिंदगी रहना चाहता था। लेकिन लड़की के दिल में कुछ और ही चल रहा था। वो लड़की बदल रही थी उस लड़के से ज्यादा दूसरों से बात करने लगी थी इस बात को लेकर उनकी लड़ाई भी होने लगी। लड़की के घर वालों को भी यह बात पता चल गई लड़की का फोन आना कम हो गया था। 

लड़का उसके फोन का इंतजार करता रहता था लड़का उसे फोन भी नहीं कर सकता था क्योंकि उस लड़की के पास फोन नहीं था अपनी मम्मी के फोन से बात करती थी। लड़का डर रहा था कि कहीं वह लड़की उसे छोड़ कर तो नहीं चली जाएगी। 2 महीने और बीत गए अचानक लड़की का फोन आना बंद हो गया लड़के को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें ना चाहते हुए भी लड़के ने लड़की को फोन किया तो लड़की की मम्मी ने फोन उठाया उसने लड़की के बारे में पूछा और लड़की के बारे में सब कुछ बताया और लड़के ने कहा आप हमारी शादी करवा दो मैं उससे बहुत खुश रखूंगा लड़की की मम्मी ने कहा शादी नहीं हो सकती आप फोन मत करो। 

Also Read: मैं बहरा हूँ - A Story of Deaf Girl

लड़का अब कुछ नहीं कर सकता था लड़के को यह बात पता थी कि 1 दिन ऐसा होगा इसलिए वह अक्सर लड़की से पूछता था अगर तुम्हारे घर वाले हमारी शादी से मना कर देते हैं तो तुम क्या करोगी तो लड़की कहती थी मैं अपने घरवालों को मना लूंगी और अगर वह फिर भी नहीं माने तो सब कुछ छोड़ कर तुम्हारे पास आ जाऊंगी फिर लड़का कहता था कि तुम ऐसा कभी नहीं करोगी। हम दोनों मिलकर घरवालों को मना लेंगे लेकिन अब तो लड़की की मम्मी ने भी मना कर दिया था लड़की लड़के को अब बहुत कम फोन करती थी ।

और 1 दिन लड़की ने फोन किया और लड़के से कहा तुम हमेशा मुझे खुश देखना चाहते थे ना और तुम हमेशा कहते थे ना कि तुम मेरी खुशी के लिए कुछ भी करोगे लड़के ने कहा हां मैं तुम्हारी खुशी चाहता हूं लेकिन तुम आज यह क्यों पूछ रही हो? तो लड़की ने कहा अब मुझे तुम्हारी जरूरत नहीं है मैं तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती मेरी खुशी के लिए मुझे छोड़ दो लड़की ने कहा तुम ऐसा क्यों कह रही हो क्या हुआ अगर मुझसे कोई गलती हो गई हो तो बताओ मुझे माफ कर दो लेकिन please मुझे छोड़कर मत जाओ मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता। 

लेकिन लड़की नहीं मानती है लड़का रोते हुए कहता है ठीक है जा रही हो तो अपना ख्याल रखना खुश रहना और बुरे लोगों से दूर रहना सब लोग अच्छे नहीं होते कोई गलत कदम मत उठाना और जाते-जाते मुझ पर एक एहसान करती जाओ मुझे फेसबुक से ब्लॉक कर देना क्योंकि अगर तुम्हें फेसबुक पर देख लूंगा तो रह नहीं पाऊंगा और सुनो मुझे छोड़कर जाने की वजह तो बताती जाओ कम से कम मुझे यह तो पता रहेगा कि तुमने मुझे क्यों छोड़ा।

Also Read: धरती पुत्र - A Story of Laborious Farmer

लड़की कहती है मैंने कहा ना मुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना मुझे तुम्हारी जरूरत नहीं है अगर तुम सच में मुझसे प्यार करते हो तो आज के बाद से अपनी शक्ल मत दिखाना लड़का इससे पहले कि कुछ कहता लड़की ने फोन काट दिया लड़का परेशान था रो रहा था मानो वह अपना सब कुछ खो चुका हो उसे रोकना चाहता था लेकिन वह चाह कर भी कुछ नहीं कर पाया लड़की ने अब उसे फेसबुक से भी block कर दिया था। 

लड़के ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और अपने घर आ गया वह किसी से बात नहीं करता कहीं नहीं जाता लड़के को धीरे-धीरे बुरी आदत लग गई वह भी स्मोकिंग करने लगा था लड़के को अपनी लाइफ से कोई मतलब नहीं था सोचता था कि जो लड़की उससे बहुत प्यार करती थी उसे छोड़कर क्यों गई इसी सोच में वह पल पल मर रहा था और धीरे-धीरे 1 साल और बीत गए और लड़की के फोन में आज भी उस लड़की का नंबर था वह हर दिन लड़की को फोन करता और रिंग होने से पहले ही फोन काट देता लेकिन वह चाह कर भी कभी लड़की को फोन नहीं कर पाया और लड़का अब job करने लगा था। कि अचानक एक दिन पूरे 1 साल के बाद लड़की ने लड़के के पास फोन किया लड़का उसका फोन देख कर डर गया लड़के ने फोन उठाया और इससे पहले कि लड़का कुछ कहता लड़की फोन पर रोने लगी...... 


To be continued.... Tum Hi Ho - A Sad Painful Love Story 

Part 02 will be uploaded soon....

For Latest Love Shayari -- Click Here ---

Tum Hi Ho - A Sad Painful Love Story: यह sad painful love story का पहला भाग था जहां आपने लड़के लड़की का एक गहरा प्यार को पढ़ा, और आपने ये देखा की लड़की किस क़दर उस लड़के को धोखा देती है, इस sad painful love story के अगले भाग में आपको पता चलेगा की उस लड़की का फोन उस लड़के के पास आने के बाद क्या होता है।

अगर आपको यह sad painful love story अच्छी लगी हो तो हमारे timestak के टीम को motivate करने के लिए comment करे।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.