Type Here to Get Search Results !

Dream Girl - A Love Story Where Dream Comes True

 Dream Girl - A Love Story Where Dream Comes True

Dream Girl - A Love Story Where Dream Comes True
Dream Girl - A Love Story Where Dream Comes True


कहानी शुरू होती है रोहन नाम के लड़के से जो पेशे से वकील होता है। वह बहुत अमीर होता है, लेकिन दुख इस बात का था कि उसके परिवार में उसका कोई नहीं था वो पूरी तरह से अकेला था। वो अपनी समय को लेकर हमेशा सजग रहता था हर काम समय पर करता था, उसकी मेहनत के कारण वो बहुत ऊंचाई तक पहुंच गया और काफी अमीर हो गया। रोहन के पास हर कुछ था वो एक सेलिब्रेटी की तरह रहता था। रोहन को बस एक ही चीज खलती थी जो था अकेलापन, वो दिन भर ठीक रहता था लेकिन रात को सोने जाने के वक़्त उसे नींद नहीं आती थी उसे पूरी रात बेचैनी सताती रहती थी। जब वो किसी तरह सो जाता था तो उसे सपने आने लगते थे। वो उस सपने में देखता एक ख़ूबसूरत लड़की उसके पास आती है और उसे उसके अकेलेपन से दूर कर एक प्यार का एहसास दिलाती है। लेकिन जैसे ही उसकी नींद खुलती वो दोबारा ख़ुद को अकेलेपन में पाता, जिसे देख वो बहुत मायूस हो जाता।

Dream Girl - A Love Story Where Dream Comes True

एक दिन वो सुबह तैयार होकर कोर्ट जाने लिए निकलता है, रास्ते में जब वो गाड़ी से जा रहा होता है वो देखता है सिग्नल चेक पोस्ट पर एक ख़ूबसूरत लड़की जो बिल्कुल उसके सपने में आने वाली लड़की से मिलती जुलती है वो खड़ी होती है रोहन उस लड़की को देखते ही थोड़ी देर के लिए आकर्षित हो जाता है लेकिन समय की वैल्यू को देखते हुए वो अपने कोर्ट के लिए तेज़ी से चला जाता है। जब रोहन कोर्ट पहुंचता है वो देखता है वहीं लड़की दोबारा उसके सामने आती है जो रोहन को सिग्नल चेक पोस्ट पर दिखी थी। वो लड़की रोहन की तरफ़ धीरे धीरे उसके नजदीक आते जाती है। जब रोहन उस लड़की को खुद के नजदीक आता देखता है उसकी घबराहट बढ़ जाती है उसकी धड़कने तेज हो जाती है। लड़की रोहन के पास पहुंचती है और कहती है उसे एक काम के लिए लेटर submit करना है। लड़की लेटर submit करने के बाद वहां से चली जाती है। और रोहन भी अपने काम में दोबारा लग जाता है। दो दिन बाद वो लड़की दोबारा रोहन के पास आती है लेटर की जानकारी के लिए रोहन उस लड़की का काम कर देता है। तीसरे दिन लड़की दोबारा रोहन के पास जाती है लेटर की जानकारी के लिए, यही सिलसिला कुछ दिनों तक जारी रहता है। धीरे धीरे रोहन उस लड़की के प्रेम में पर जाता है उस लड़की को मन ही मन चाहने लगता है। उधर लड़की भी रोहन के काफी नजदीक आ जाती है। एक दिन दोनों डिनर के लिए बाहर जाते है जहां रोहन उस लड़की को प्रोपोज करता है। लेकिन लड़की उसे बताती है कि वो किसी और से प्रेम करती है। रोहन लड़की  की ये बात सुनकर बहुत दुःखी होता है और वो दोबारा ख़ुद को अकेलापन महसूस करने लगता है। कुछ दिन बीतता है और रोहन दोबारा से अपनी नॉर्मल ज़िन्दगी जैसे पहले रहता था वैसे ही रहने लगा।

Read Now: मैं बहरा हूँ - A Story Of Deaf Girl

कुछ दिन बाद वो लड़की वापस रोहन से मिलने आती है रोहन उस लड़की को देखते ही तुरंत अपनी पुरानी ख्यालों में खो जाता है । जब लड़की रोहन के पास पहुंचाती है तो रोहन उस लड़की से पूछता है "जी मैडम बोलिए कौन सी लेटर को submit करनी है? इस बार" लड़की रोहन से कहती है: वकील साहब आपको कैसे पता मै लेटर submit करवाने अयी हूं? रोहन मन ही मन में सोचता है ये लड़की ऐसा क्यों कह रही है! जबकि ये लड़की पहले भी लेटर submit करवाने आ चुकी है और मेरे साथ डिनर पर भी जा चुकी है, मैंने प्रपोज भी किया था लकिन इसने मुझे ठुकरा दिया था फिर आज इस तरह अनजानों की तरह क्यों बर्ताव कर रही है।

रोहन उस लड़की की ऐसी बर्ताव को देखकर बहुत सोच विचार करता है कुछ देर बाद वो उस लड़की से जाकर पूछता है 'आप वाकेई में मुझे नहीं पहचानती?' लड़की कहती है मै तो पहली बार आपके पास आई हूं फिर ऐसी सवाल क्यों कर रहे हैं? रोहन उस लड़की की बात सुनकर आश्चर्य हो जाता है और वहां से वापस अपने घर चला आता है। जब वो रात को सोने जाता है रोहन को दोबारा उसी लड़की की सपने आने लगते हैं वो इस सपनों से बहुत परेशान हो जाता है। दूसरे दिन लड़की दोबारा रोहन से मिलने आती है, वो रोहन से कहती है मुझे आपसे आपकी थोड़ी सी टाइम चाहिए आपसे बात करनी है। रोहन उसे कहता है ठीक है दो घंटे बाद मै मिलने आ जाऊंगा। दो घंटे बाद जब रोहन लड़की से मिलने जाता है वो देखता है कि वो लड़की जो रोहन के सपने में आती थी वो लड़की उस सपने वाली लड़की की तरह कपड़े पहने हुए खड़ी है। 

Read Now: धरती पुत्र - A Story Of Laborious Farme

लड़की रोहन से कहती है रोहन जी मै आपसे प्यार करती हूं क्या आप मुझसे शादी करोगे? 

रोहन कहता है पर उस दिन तो तुमने कहा था तुम किसी और को चाहती हो! जिस दिन हम साथ डिनर के लिए गए थे।

लड़की कहती है ये आप क्या कह रहे हैं? मैं तो पहले कभी आपसे मिली नहीं, नहीं कभी डिनर के लिए गई। लड़की की ये बात सुनकर रोहन को दोबारा झटका लगता है वो दोबारा सोच में पर जाता है असल में ऐसा लड़की क्यों कह रही है। उसी वक़्त अचानक से लड़के के सामने उसका एक प्रतिबिंब (Shadow Reflection) प्रकट हो जाता है वो प्रतिबिंब रोहन को एहसास दिलाता है कि उसने अब तक जो भी देखा था जो भी सुना था वो उसके सपने का ही हिस्सा था। क्योंकि सपना रोहन को हमेशा याद दिलाता की वो अकेला नहीं है उसके लिए भी कोई लड़की इंतज़ार कर रही है। लेकिन अब जो वो देख रहा है वो हक़ीक़त है। रोहन ये जानने के बाद तुरंत उस लड़की के पास जाता है और उसे गले से लगा लेता है। लड़की रोहन से पूछती है क्या हुआ आप इतना सोच क्यों रहे हो। रोहन कहता कुछ नहीं मेरा इतने दिनों का एक सपना आज सच हो गया।

Dream Girl - A Love Story Where Dream Comes True

दोस्तों अगर हम अकेले हैं, तो हमे ये नहीं सोचना चाहिए कि हमारा इस दुनिया में कोई नहीं, दुनियां में कोई अकेला नहीं दोस्तों। कोई ना कोई कहीं ना कहीं हमारे लिए कोई इंतज़ार कर रहा होता है बस ये समय की बात है, वो कैसे और कब मिलेगी कोई नहीं जानता। हम सब एक दूसरे से कनेक्टेड हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.